रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने अपने कार्यालय कक्ष में 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 के झारखण्ड पुलिस के विजेताओं को सम्मानित किया. ज्ञात हो कि 68वीं ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 रांची में किया गया था. इसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 18 राज्य के प्रतिभागी एवं केन्द्र शासित प्रदेश के 02 राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल-08 टीमों ने भाग ली थी. (नीचे भी पढ़ें)
ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट में झारखण्ड पुलिस को 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर कुल-05 मेडल प्राप्त हुआ, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार कालिन्दी को फिंगर प्रिंट में गोल्ड मेडल, पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर को फिंगर प्रिंट में सिल्वर मेडल, पुलिस अवर निरीक्षक नविता कुमारी महतो को मेडिको लिगल में सिल्वर मेडल, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बलेन्द्र कुमार को पुलिस पोट्रेट में सिल्वर मेडल एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक महेन्द्र महतो को (डॉग-एरिक) ट्रैकर में सिल्वर मेडल प्राप्त कर झारखण्ड पुलिस को गौरवान्वित किये. इस उपलब्धि के उपरांत पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के अतिरक्त आइजी असीम विकांत मिंज, डीआइजी संध्या रानी मेहता एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.



