जमशेदपुर : झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय यादव के जमशेदपुर प्रवास के दौरान यूथ इंटक केंद्रीय महामंत्री नितेश राज ने मुलाकात की. श्री राज टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव भी है. उन्होंने एक बार फिर से मंत्री से मांग की कि असंगठित मजदूरों को सारी सुविधाएं दिलायी जाये. न्यूनतम वेतन, मेडिकल सुविधा समेत अन्य सुविआएं नहीं मिल रही है. मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में नियमावली बनाकर ही कदम उठायेंगे. अगर कोई जानकर ऐसा अमानवीय कदम उठा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. झारखंड सरकार इन सभी मांगों के लिए हमेशा तत्पर एवं चिंतित है. झारखंड सरकार बने दो माह के अंदर उनकी दूसरा यात्रा कोल्हान एवं मजदूर शहर में था. इस दौरान दोनों बार इंटक की ओर से नितेश राज ने अपनी मांगे रखी. उन्होंने इंटक के सारे कार्यक्रमों को सपोर्ट करने का आश्वासन भी दिया.



