जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए एक मैत्री मैच में टाटा स्टील कारपोरेट एकादश ने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर एकादश को 24 रन से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटा स्टील कारपोरेट एकादश ने 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रनों का योग खड़ा किया. अमर ने 33 गेंदो पर 51 रन और पाला ने 28 गेंदों पर 51 रन बनाए. बुलंद इकबाल ने 36 रन खर्च कर तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर एकादश की टीम सात विकेट पर 155 रन ही बना सकी. कप्तान निसार अहमद ने 50 गेंदो पर 66 रनों की पारी खेली. (नीचे भी पढ़ें)
बाबू वसीम ने 18 गेंदो पर 23 रन जोड़े. टाटा स्टील कारपोरेट एकादश की ओर से अमर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर पांच विकेट लिए. मैच में टाटा स्टील कारपोरेट एकादश की ओर से टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा, मुकुल चौधरी, डॉ आसिफ, राजेश राजन ने खास तौर से हिस्सा लिया. मैच के दौरान टाटा खेल विभाग के हेड विभूति अडेसरा, डॉ हसन इमाम मलिक का खिलाड़ियों को परिचय कराया गया.



