चाकुलिया : चाकुलिया थाना परिसर में सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषव गर्ग ने पंचायत जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री गर्ग ने कहा कि विगत दिनों थाना क्षेत्र के जोड़िशा गांव में बकरी चोरी करने आए दो चोरों को पकड़कर ग्रामीणों की भीड़ उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण दोनों की मौत हो गयी है. इस तरह की घटना अपराध जनक है. उन्होंने कहा कि गांव और शहर में दोबारा ऐसी घटना ना हो इसपर सभी सजग रहें और गांव गांव में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करें ताकी लोग किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में ना लें. (नीचे भी पढ़ें)
कहीं भी किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा सकें. उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ग्रामीणों के सहयोग के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि पंचायत के जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करें और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रति स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, सीओ नवीन पूरती,इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता,थाना प्रभारी संतोष कुमार, रविन्द्र नाथ मिश्रा, शंभूनाथ मल्लिक,शतदल महतो, विशाल बारिक, मुखिया मोहन सोरेन,पंसस बुबाई दास,रसीद खान,परमानंद सिंह,गंगा नारायण दास,मो साजिद, रामाकांत शुक्ला,मो अफजल, बुलबुल मंडल,अरविंद सिंह, देवाशीष दास,अंशु मिश्रा,समीर बेरा,तपु कर समेत अन्य उपस्थित थे.



