• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 25, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur doctors death case : डिमना लेक में दो डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़, मृतकों के पिता ने जतायी हत्या की आशंका, थाना में दिया एफआइआर का आवेदन, देखिए – video

Jamshedpur doctors death case : डिमना लेक में दो डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़, मृतकों के पिता ने जतायी हत्या की आशंका, थाना में दिया एफआइआर का आवेदन, देखिए – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के नीचे में दो डॉक्टरों के डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतकों के पिता ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है और एक एफआइआर दायर कराया है. इस मामले में मृतक सक्षम सिंह के पिता पलामू के तरहसी निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह ने एक एफआइआर बोड़ाम थाना में दायर कराया है. इस मामले को उन्होंने संदिग्ध और अप्राकृतिक मौत की निष्पक्ष, गहन और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है. उनका साथ मृतक समीर लाल के पिता अजय लाल ने भी मौत पर संदेह जताया है. दोनों मृत डॉक्टरों के पिता सत्येन्द्र कुमार सिंह और अजय लाल ने मृतक के साथी यश के खिलाफ संदेह जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष, गहन व वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है. मृतक डॉ सक्षम के पिता ने बयान देते हुए बताया कि अक्सर ही यश का सक्षम और समीर के साथ विवाद होता रहा है. जिस रात यह घटना हुई है उस दिन भी तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में मृतक डॉ सक्षम सिंह के पिता ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह 5 बजे उनके पुत्र के मित्र डॉ सचिन का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि डिमना लेक में उनके पुत्र सक्षम सिंह और उनके साथ मौजूद डॉ समीर पानी में डूब गये है और काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बाहर नहीं आये है. यह सूचना मिलते ही वे और उनका परिवार के सदस्य तत्काल जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. सभी रात 9 बजे तक एमजीएम अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल पहुंचने पर जानकारी मिली कि डॉ सक्षम सिंह की मौत हो चुकी है. पूछताछ में पता चला कि रात में करीब 3 बजे उनके पुत्र सक्षम और उनके साथ डॉ यश और डॉ समीर लाल एक साथ समीर की कार से घुमने के लिए अपने हॉस्टल से डिमना लेक घुमने के लिए गए थे, तथा वहां उनके पुत्र एवं समीर डिमना लेक के फाटक के पास गहरे पानी में डूब गये जिससे उन दोनों की मृत्यु हो गई परंतु उनके तीसरे साथी यश सही सलामत हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात उन्होंने घटना की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने हेतु डॉ. यश से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में पूछताछ किया तो यश ने उनको घटना के संबंध में बताया कि वो (यश) तथा समीर एवं उनका पुत्र सक्षम तीनों एक साथ समीर की कार से घुमने के लिए डिमना लेक घुमने के लिए 24 जुलाई की रात्रि करीब 2.30 बजे अपने हॉस्टल (एमजीएम कॉलेज के कैंपस के अंदर) से निकले जहां पहुंच कर वो लोग घुमते-घुमते डिमना लेक के रेडियल फाटक के नीचे पहुंचे जहां नीचे गहरा पानी था. उस गहरे पानी में सबसे पहले सक्षम उतरा तो नीचे पहुंचने पर उसका पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में डुबने लगा, जिसे बचाने के लिए तुरंत ही समीर भी नीचे उतरा और वह भी डूबने लगा. (नीचे भी पढ़ें)

तब दोनों को डूबता हुआ देखकर यश उन्हे बचाने के लिए गया परंतु पानी गहरा होने के कारण सक्षम और समीर दोनों अंदर चले गए और यश उन्हें बचा नहीं पाया और वह तैरकर किनारे पर आया तथा अपने फोन जो ऊपर (स्लोप के ऊपरी हिस्से पर) रखा था उसे वायस कमांड देकर अपने एक अन्य साथी डॉ. सचिन को कॉल लगाकर पूरी घटना को बताया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद लगभग 15 मिनट बाद सचिन वहां पहुंचा और तब दोनों ने वहां के सुरक्षा गार्ड से संपर्क किया और पुलिस को सूचना दी. पिता ने बताया कि यश द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर उनको पूर्ण विश्वास नहीं हो पा रहा है क्योंकि उनका पुत्र पूर्व में एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था. इसके कारण उसके एक हाथ की कार्यक्षमता पूर्ण रूप से सामान्य नहीं थी. उसके हाथ में पहले जैसी शक्ति एवं नियंत्रण नहीं था. ऐसी शारीरिक स्थिति में उसका स्वयं किसी घटना को लेकर उनके मन में गंभीर संदेह उत्पन्न हो रहा है. उन्होंने बताया है कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए उनको अपने पुत्र की मृत्यु के संबंध में गंभीर संदेह है. उन्होंने कहा है कि वे यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पुत्र तथा उसके दोस्त समीर की मृत्यु वास्तव में डूबने के कारण हुई है अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है. उनको अपने पुत्र तथा उसके दोस्त समीर की मृत्यु के जलाशय, विशेषकर डिमना लेक जैसे गहरे पानी में उतरना, उनको स्वाभाविक प्रतीत नहीं होता है. इसलिए इस कारणों का पता लगाना चाहते हैं तथा चाहते हैं कि इस घटना का सम्पूर्ण सत्य हमारे सामने आए. पिता ने कहा है कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष, गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए. घटना के समय उपस्थित सभी व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की जाए. (नीचे भी पढ़ें)

उनके मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल लोकेशन, आपसी कॉल एवं संदेशों का विवरण, घटनास्थल के सभी उपलब्ध भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज (यदि उपलब्ध हो), पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट तथा अन्य सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की गंभीरता से जांच कराई जाए, जिससे उनके पुत्र की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सके. साथ ही, घटना के समय उनके पुत्र तथा डॉ. समीर के साथ उपस्थित सभी व्यक्तियों के बयान निष्पक्ष रूप से दर्ज किए जाएं तथा उनके बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर सत्यापन किया जाए. यदि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता, लापरवाही अथवा किसी प्रकार की आपराधिक भूमिका सामने आती है, तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए. उनका परिवार झारखंड पुलिस एवं न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखता है. उनका केवल एक ही उद्देश्य है कि उनके पुत्र की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चले और यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur savarna sahasangh foundation: जमशेदपुर में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत ने लोक गायक केके पंडित को ‘राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान’ से किया सम्मानित
खबर

Jamshedpur savarna sahasangh foundation: जमशेदपुर में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत ने लोक गायक केके पंडित को ‘राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान’ से किया सम्मानित

July 25, 2026
Jamshedpur raincoat distribution : मानसून में ड्यूटी आसान बनाने की पहल, ब्रह्मानंद अस्पताल ने पुलिस जवानों को बांटे रेनकोट, देखिए – video
खबर

Jamshedpur raincoat distribution : मानसून में ड्यूटी आसान बनाने की पहल, ब्रह्मानंद अस्पताल ने पुलिस जवानों को बांटे रेनकोट, देखिए – video

July 25, 2026
Jamshedpur rural police action : चाकुलिया में ओझा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

Jamshedpur rural police action : चाकुलिया में ओझा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News