घाटशिला : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सोमवार को घाटशिला थाना परिसर में घाटशिला एवं मऊभंडार ओपी क्षेत्र की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने की, जिसमें शांति समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 26 फरवरी को आयोजित होने वाली शिव बारात की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस मौके पर एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

कानून तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई – हाल ही में चाकुलिया में बकरी चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा युवक की हत्या की घटना को लेकर एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की शांति और व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, इसलिए यदि किसी को किसी पर संदेह है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. एसडीपीओ ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा, मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, मुखिया प्रफुल्ल हांसदा, नवल सिंह, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुरेश सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रंजीत कोइरी, माला दे, संगीता देवी, फकीर चंद्र अग्रवाल, कालीराम शर्मा, शेख अशरफ (भोलू) समेत काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.



