जमशेदपुर : षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने अपने क्षेत्र की बातों को उठाया. श्री कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा अंचल में बामनी स्थित मॉडल इंग्लिश उच्च विद्यालय का भवन विगत 10 वर्षों से बनकर तैयार रहने के बावजूद अब तक उक्त विद्यालय भवन का उपयोग नहीं किया जा सका है. जिस कारण छात्र- छात्राओ को काफी असुविधा हो रही है. अतः लोकहित एव छात्रहित में मैं सदन के माध्यम से उल्लेखित विद्यालय को सुचारु रुप से शुरु करने हेतु सरकार से मांग करते है.














