लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सांसद महुआ माजी एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गयी है. इस दुर्घटना में उनके परिवार के लोगों को भी चोटें आई हैं. यह घटना उस समय घटी जब उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गयी. उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर किया गया है. घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है. जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी महाकुंभ में स्नान कर प्रयागराज से लौट रही थीं. इस दौरान उनके साथ बेटे और बहू भी थे. नेशनल हाईवे-39 पर लातेहार के होटवाग गांव में उनकी कार एक खड़े ट्रक में जा टकराई. इस टक्कर में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ माजी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स में रेफर कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उनके हाथ में फ्रैक्चर की तस्वीरें सामने आई हैं. घटना के बारे में सांसद के बेटे सोमवित मांधी ने बताया कि वे प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे, तभी यह हासदा हुआ. उनकी मां (महुआ माजी) और पत्नी पीछे की सीट पर थी. मैं कार चला रहा था और करीब 4 बजे मुझे नींद आ गयी और कार एक खड़े ट्रक से टकरा गयी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद वे किसी तरह कार से बाहर निकले और मां को गंभीर चोंटे आयी थी इसलिए उन्हें लातेहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मां का बायां हाथ टूटने की बात कहीं है. वहीं उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है.














