जादूगोड़ा: यूसिल की तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबन्धन की ओर से 12 लाख की लागत से बनी महिला शौचालय भवन कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर को बुधवार समर्पित किया. इधर इस मौके पर स्कूल परिसर में समारोह आयोजित की गयी, जहां सीएसआर कोडिनेटर जितेश कुमार, प्रबंधक गिरीश गुप्ता, सिविल अधिकारी डीपी सिंह, प्रचार्या रीना कुमारी ने फीता काटकर शौचालय भवन का उद्घाटन किया. इस मौके पर विद्यालय की प्रचार्या रीना कुमारी ने यूसिल की इस सराहनीय कदम को सराहना की. उन्होंने कहा कि यूसिल इसके पूर्व भी 2012 बच्चों को अन्य सुविधाओं की उपलब्ध करता रहा है. मसलन बच्चों को बैठने के लिए बेंच-डेस्क, ठंड से बचाव को लेकर कंबल कंपनी की ओर से मुहैया कराई जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर विद्यालय कि प्रचार्या रीना कुमारी ने बच्चों के पढ़ाई में बाधक बन रही राशि ओर भी कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को अवगत कराया, जहां जवाब में कंपनी प्रबंधन ने हर संभव मदद का भरोसा जताया. कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सुंदरनगर की प्रचार्या रीना कुमारी ने यूसिल कोबेहतर कार्यों से प्रभावित होकर यूसिल के सीएसआर कोडिनेटर जितेश कुमार, प्रबन्धन गिरीश गुप्ता को खूबसूरत पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया, जिसे स्कूल के बच्चों ने तैयार किया था. इस मौके पर सीएसआर संयोजक जितेश कुमार, प्रबन्धक गिरीश गुप्ता, डीपी सिंह, अरुण नायक, स्कूल की प्रचार्या रीना कुमारी, संवेदक रोहित सिंह, शंभु सिंह उपस्थित रहे.














