गालूडीह: गालूडीह के बाघुड़िया स्कूल मैदान में शहीद स्थल पर मंगलवार को सुनील महतो और प्रभाकर महतो का 19वां शहादत दिवस मनाया गया. यहां श्रद्धांजलि सभा में शहीद स्तंभ पर सुनील महतो की तस्वीर पर श्रद्धांजलि के लिए कतार लगी रही. सुनील महतो की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. वहीं, दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी ने कहा कि सांसद रहते सुनील महतो की हत्या चार मार्च को होली के दिन बाघुड़िया गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भारी भीड़ के बीच गोली मारकर की गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)

श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से सुनील दा को याद किया गया. समारोह में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, काजल डॉन, सदानंद सोरेन, अबनी महतो, नीलकांत महतो, सचिन सरकार, काला सरकार, बबलू हुसैन, शेख बदरूद्दीन, देवलाल महतो, निर्मल चक्रवर्ती, जुझार सोरेन, अशोक महतो, बादल किस्कू, समीर महतो, नकुल महतो, सपन महतो, अशोक सिंह, झंटू महतो, गोविंद सरोज, अशोक सिंह, अनिल सिंह, ग्राम प्रधान पुरूषोत्तम सोरेन, सुनील मार्डी, फूलचांद टुडू, दुर्गाचरण मुर्मू, बिमल मार्डी, दुलाराम टुडू समेत ग्रामीण शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
झामुमो नेताओं ने गालूडीह बस स्टैंड चौक पर स्थित शहीद सुनील महतो व प्रभाकर महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन उनको किया. दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर सुनील महतो-प्रभाकर महतो अमर रहे के नारे लगे. यहां माल्यार्पण के बाद सभी बाघुड़िया और खड़ियाडीह रवाना हुए. खड़ियाडीह में झामुमो के प्रखंड सचिव रहे प्रभाकर महतो को नमन किया. उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना हुई. मौके पर प्रभाकर महतो की पत्नी पूर्णिमा महतो, पुत्र देवाशीष महतो, भाई मंटू महतो, सुनील महतो, छबि रानी महतो, बहन अनिला महतो, आकाश महतो, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे.



