जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में 500 मीट्रिक टन गोदाम के लिए लैम्पसों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आहूत की गई. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां बैठक में शामिल हुए. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 500 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण हेतु जिला को लैम्पसों का लक्ष्य प्राप्त था. जिसके आलोक में निदेशालय को 7 लैम्पसों में 500 एमटी गोदाम निर्माण हेतु प्रस्ताव समर्पित की गई हैं, शेष एक लैम्पस में गोदाम निर्माण हेतु भूमि विवरणी समर्पित की जानी है, एवं पूर्व में समर्पित दो लैम्पस केरुकोचा लैम्पस, प्रखण्ड-चाकुलिया, पोटका लैम्पस, प्रखण्ड-पोटका में भूमि विवाद की स्थिति उत्पन्न है. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त के आलोक में केरुकोचा लैम्पस में 500 एमटी गोदाग निर्माण हेतु अन्य जगह पर अंचलाधिकारी द्वारा भूमि उपलब्ध करा दी गई हैं. साथ ही अंचलाधिकारी, जमशेदपुर द्वारा दक्षिणी हलुदबनी लैम्पस में 500 एमटी गोदान निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करा दी गई है. बैठक में सर्वसम्मति से चयन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के निमित 500 एमटी गोदाम निर्माण हेतु पोटका लैम्पस के बदले दक्षिणी हलुदबनी लैम्पस लिमिटेड प्रखण्ड गोलमुरी-सह-जुगसलाई का चयन एवं केरुकोचा लैम्पस का नया भूमि विवरणी एवं शेष एक लैम्पस के निमित जयपुरा लैम्पस, प्रखण्ड-बहरागोडा में 500 एमटी गोदाम निर्माण हेतु प्रस्ताव निदेशालय को समर्पित की जा सकती है.














