जादूगोड़ा: जमशेदपुर की जेडीसी ने तुलसी छवि पब्लिक स्कूल डोरकासाईं (नारायणपुर) स्कूल को कुर्सी समेत अन्य सामग्री का वितरण किया. सामान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. जादूगोड़ा आसनबनी मुख्य सड़क किनारे स्थित डोरकासाईं स्थित तुलसी छवि पब्लिक स्कूल को जमशेदपुर की जेडीसी द्वारा कई जरूरत सामग्री का वितरण किया. (नीचे भी पढ़े)
इस बाबत स्कूल के संस्थापक तुलसी नाथ महतो, छवि महतो, विश्वनाथ महतो ने कहा कि जेडीसी बीते 12 सालों से तुलसी छवि पब्लिक स्कूल को हर साल जरूरत के अनुसान सामान मुहैया कराती है. मंगलवार को जेडीसी की ओर से कुर्सी, वाटर फिल्टर,खेलकूद सामग्री, व्हाइट बोर्ड, पंखा,किताब कॉपी मुहैया कराई गई. इस मौके पर जेडीसी की ओर से सुब्रतो बसाक, अनुभा सिंह, आरआर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा,सुधीर माइति, ज्ञान रंजन कुमार, विजय मुर्मू, सुशीला तिऊ उपस्थित थे.



