
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह शिव मंदिर के पास दो पक्ष के बीच 21 मार्च को हुई थी. मारपीट इस मामले में आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक पक्ष के धमेंद्र कुमार ने राकेश रोशन, अन्नू कुमारी और साहिल कुमार पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है. ( नीचे देखें पूरी खबर)
वहीं दूसरे पक्ष से राकेश रौशन ने धमेंद्र यादव और सुमन देवी पर जख्मी करने का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का है. मामले की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेंगी.




