जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी में रहने वाले 36 वर्षीय अंजन पोएड़ा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार रात की है. घटना के बाद परिवार के सदस्य उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. अंजन के बारे में बताया जा रहा है कि उसने 10 वर्ष पूर्व विवाह किया था. उसकी एक 8 साल की बेटी भी है. उसके पिता, भाई व परिवार के अन्य सदस्य छायानगर में रहते है, परंतु अंजन अपनी पत्नी के साथ 6 महीने से गोलमुरी के टुइलाडूंगरी में रह रहा था अंजन एक कंपनी में फीटर का काम करता था. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में अंजन के छोटे भाई कंचन पोएड़ा ने बताया कि उनकी भाभी ने फोन कर उन्हें बताया कि भाई ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद वे लोग भागते हुए उनके टुइलाडूंगरी स्थित घर पर पहुंचे तो देखा कि भाई जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ है. उसे उठाकर तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर आया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने आशंका जताई कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद भाई ने यह कदम उठाया. इधर, परिजनों ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है. वहीं पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




