सरायकेला : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा की ओर से राजकीय चैत्र पर्व, छऊ महोत्सव के दौरान बिरसा मुंडा स्टेडियम में शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में तीन दिवसीय अमृत धारा का आयोजन किया गया. इसके तहत मायुमं के सदस्यों ने दूरदराज से छऊ महोत्सव देखने आए दर्शकों को शीतल जल का सेवन करा रहे हैं. शाखा के अध्यक्ष ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अमृत धारा का आयोजन कर रहा है. भीषण गर्मी में महोत्सव देखने आनेवाले दर्शकों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपनी प्यास बुझा सकें. मौके पर अभिषेक सेक्सरिया, नीतीश चौधरी, आकाश अग्रवाल, सुमित चौधरी एवं केशव लोहरीवाल सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद रहे.




