गालूडीह: उच्च न्यायालय के निर्देश पर झारखंड सरकार द्वारा नवनियुक्त चौकीदारों ने घाटशिला प्रखंड में योगदान देना शुरू किया है. पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कुल 14 चौकीदारों की नियुक्ति हुई है. रविवार को गालूडीह थाना क्षेत्र में बिट संख्या 4/10 से देवली निवासी बिनु पात्र कस्तूरबा में, बिट संख्या 4/6 से मुड़ाकाटी निवासी विरगु नाथ मुर्मू, कालाझोर में, बिट संख्या 2/18 से खरसती निवासी छोटा मइसा सोरेन,बालियाम में योगदान दिया है. योगदान देने वाले चौकीदारों को सरकारी नौकरी प्राप्त होने की खुशी चेहरे पर दिखी.




