सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर निवासी हर्ष महतो का चयन इसरो युविका की कक्षा 9 के लिए हुआ है. हर्ष के चयनित होने पर जिले के आदिवासी कुड़मी समाज के सदस्यों ने रुद्र प्रताप महतो के नेतृत्व में मोहितपुर पहुंच कर उसका फूलमाला से स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि हर्ष महतो सरायकेला केंद्रीय विद्यालय का छात्र है. हर्ष महतो के परिवार में एक बहन और उसकी मां रेखा महतो हैं. कोरोना काल में उसके पिता राजेश महतो का निधन हो गया था. उसकी माता रेखा महतो ही उसका लालन-पालन कर रही है. हर्ष का चयन इसरो युविका के लिए होने पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है. रुद्र महतो ने बताया कि हर्ष महतो का इसरो युविका के लिए चयनित होना आदिवासी कुड़मी समाज के लिए गर्व का विषय है. स्वागत करने वालों में राजाराम महतो, गौरचंद महतो, सत्यप्रकाश महतो, रामलाल महतो, रूइदास महतो, कृष्ण महतो एवं अरुण महतो शामिल थे.




