जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी पर शुक्रवार तड़के करीब 8:30 के आसपास अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया है. हमले में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया है. जहां ज्योति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी पिछले पांच वर्षों से अस्पताल में कार्यरत थी और अस्पताल परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहती है. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार की सुबह मरीज बनकर अचानक चार लोग घर में पहुंचे. जैसे ही ज्योति नीचे पहुंची तभी उन पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि हमले के पीछे क्या कारण है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. ज्योति के भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि सुबह 8:00 बजे मरीज बनकर चार-पांच लोग घर पहुंचे थे तभी अचानक कुदाल से उनकी बहन पर हमला कर दिया. वहीं हमलावर ने मौके पर ही कुल्हाड़ी छोड़कर भागे है. फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.



