सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहन दुर्घटना के कारण बनते जा रहे हैं. राहगीरों के साथ- साथ आम लोगों की भी सुरक्षा खतरे में नजर आ रहे हैं. ताजा मामला कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडराबेड़ा के समीप टाटा- कांड्रा मार्ग का है. जहां शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिसके बाद हाईवा पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया. हालांकि ड्राइवर बाल बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आई है. घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान्य करवाया.



