जमशेदपुर: आज वट सावित्री व्रत का पवित्र त्योहार है. वहीं जमशेदपुर में वट सावित्री पूजा के लिए सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु कामना को लेकर पूजा अर्चना व परिक्रमा की, मौली धागा बांधा और अपने पति की दीर्घायु की मंगलकामना की. इसमें महिलाएं अपनी सौभाग्य के लिए और अपनी संतान के लिए व्रत रखती है. आज विभिन्न वट वृक्षों के नीचे महिलाएं कच्चे धागे से बेड़ दे रही है. (नीचे भी पढ़ें)
यह बेड़ सात बार परिक्रमा कर किया जाता है. इसके बाद सभी महिलाएं वट सावित्री व्रत की कथा पंडित जी से सुनती हैं. पंडितों ने बताया कि सावित्री ने यमराज से लड़कर अपने कठिन तपस्या से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी. इसी प्रेरणा से वट सावित्री व्रत रखा जाता है. वहीं घर में सुख, शांति, समृद्धि और पति के लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं यह पूजा करती है. वहीं महिला ने बताया कि हम अपने सौभाग्य के स्वास्थ्य, परिवार में सुख शांति के लिए यह पूजा करते हैं.




