जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के हमले से मंगलवार को अफरातफरी मच गई. कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर कुल आठ लोगों को काट लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.स्थानीय लोगों द्वारा कुत्ते को भगाए जाने के बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर भूला मोड़ तक पहुंचा और वहां तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इनमें दिघी गांव के छुटु प्रमाणिक, एक बच्चा, और भूला टोला बारियादा के एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं.पिछले डेढ़ महीने से बोड़ाम और आसपास के क्षेत्रों में पागल कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बावजूद इसके, स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है.भूला निवासी कल्लोल कर्मकार ने बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद हुई इस घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. बच्चों को स्कूल भेजने और बाजार जाने तक में डर लग रहा है.




