रामगोपाल जेना,खूंटपानी: खूंटपानी के लोहरदा पंचायत अंतर्गत अरगुन्डी गांव के टोला सराईड मे स्थित चर्चित प्राकृतिक दुरदुर झरना की साफ सफाई वन विभाग के पदाधिकारियों और ईको विकास समिति एवं बिरसा हरित चेतना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस अभियान के साथ साथ मोटर साइकिल व मोटर वाहन पार्किंग के लिए जगह बनाया गया है ताकि दुरदुर झरना देखने आए दर्शकों को किसी तरह से परेशानी ना हो. झरना के आयोजक समिति ने सामुहिक निर्णय यह लिया की अगले 28 जून तक दुरदुर झरना बंद रहेगी. 29 जून रविवार से पुनः सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेगी. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष सिमोन हेस्सा ने सभी दर्शकों से सोशल मीडिया साथियों से निवेदन किया सह आग्राह किया की,ये दुरदुर झरना का नाम बहुत पारंपरिक वा प्रचलित नाम है और इस नाम को कोई भी सोशल मीडिया मे बदलने की कोशिश ना करें, अन्यथा आयोजक समिति उन पर नजर रखते हुए कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो सकते हैं. मौके पर, कोल्हान वन प्रमंडल चाईबासा के वनरक्षी मंगल सिंह पिंगुवा, चोकरो हाईबुरु, अमन सुन्डी, उपेन्द्रनाथ सोरेन, ईको विकास समिति के अध्यक्ष सिमोन हेस्सा, बोरता सोय, रामसिंह कान्डेयांग, डोरसोना गोप, रायमुनी कान्डेयांग, लवली सुरीन, प्रदीप सुरीन, बिरसा हरित चेतना से अशोक मुन्डारी और नारा बांकिरा एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



