जमशेदपुर : टाटा स्टील में आइएल 3 स्तर के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा कई अधिकारियों को प्रोमोशन दिया गया है. हेड बीपीइ रॉ मैटेरियल के पद पर आदित्य रंजन को पदस्थापित किया गया है. वे आइएल 4 स्तर के अधिकारी थे, जिनको प्रोमोशन देकर आइएल 3 स्तर का अधिकारी बनाया गया है. हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस वन शेयर्ड सर्विसेज के हेड के पद को लेकर भी इंटरव्यू लिया गया, जिसके बाद सीनियर एरिया मैनेजर फील्ड मेंटेनेंस क्रेन 1 चन्ना शीतल को आइएल 4 से आइएल 3 में प्रोमोशन देते हुए हेड फील्ड मेंटेनेंस क्रेन बनाया गया है. वहीं, निशांत कुमार को आइएल 4 स्तर के अधिकारी के पद से प्रोमोशन देकर आइएल 3 स्तर पर ले जाया गया है. वे हेड इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस कोक प्लांट 1 बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
एक जुलाई से यह बदलाव लागू किया गया है. चंदन कुमार सिंह को हेड सेल्स प्लानिंग डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट आइएल 3 में प्रोमोशन दिया गया है. वे पहले हेड मार्केटिंग व कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट के तौर पर काम कर रहे थे. टिस्कॉन रिटेल के हेड सेल्स प्रतिमा राव का चीफ सेल्स मैनेजर टिस्कॉन रिटेल नार्थ के रुप में प्रोमोशन दिया गया है. उनका पदस्थापन कर दिया गया है. टाटा स्टील के एलडी 3 के हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस गौतम दास रिटायर हो रहे है. 1 सितंबर 2025 से वे रिटायर होने वाले है. उनकी जगह तीन पदाधिकारियों का पदस्खापन किया जा रहा है. इसके तहत न्यू बार मिल के हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डी गणेश का तबादला हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस आरएमएम के तौर पर किया गया है. हेड फील्ड मेंटेनेंस क्रेन 1 संदीप कुमार सिंह को हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस न्यू बार मिल में तबादला कर दिया गया है. इसी तरह हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कोक प्लांट सौरभ कुमार दास का तबादला हेड ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस टाटा स्टील मेरामंडली बनाया गया है.



