जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर मोहम्मद नादिर नदीम खान की मौत हो गई. घटना बुधवार लगभग 12 बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर मोहम्मद नादिर अपने दो दोस्तों के साथ टेल्को स्थित रामदास सोरेन के तालाब में नहाने गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,नहाने के दौरान नादिर का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक नादिर पानी में पूरी तरह समा चुका था. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिवार को दी. परिजन मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह तालाब से बाहर निकाला.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद आनन-फानन में उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि लड़के को जब लाया गया तब वह अचेत अवस्था में था. डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मोहम्मद नादिर, टेल्को के बारीनगर निवासी नदीम खान का इकलौता पुत्र था. वह टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल का छात्र था और वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था. परिवार व मोहल्ले में उसकी मौत से शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



