• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस, लोकतंत्र सेनानी को किया सम्मानित, संगोष्ठी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बुधवार को काला दिवस मनाया. जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित सीपी समिति सभागार में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोकतंत्र सेनानियों को स्मरण कर नमन किया गया. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए. इस दौरान सांसद विद्युत महतो, संगोष्ठी के सह वक्ता अभय सिंह, अभियान के प्रदेश सह संयोजक जटाशंकर पांडेय समेत अन्य नेतागण विशेष रूप से मौजूद रहे. इस दौरान आपातकाल के दौरान जेल गए लौहनगरी जमशेदपुर के लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के अनुभव साझा किए. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो ने आपातकाल के समय जेल में यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र के सजग प्रहरी हरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया एवं आभार जताया. इससे पहले, पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया. वहीं, संगोष्ठी से पूर्व नेताओं द्वारा पौधारोपण एवं आपातकाल पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का लोकार्पण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 25 जून, 1975 की मध्यरात्रि में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे कलंकित अध्याय है. जिस क्षण देशवासियों की आँखें नींद में थीं, उसी समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने की खातिर राष्ट्र पर आपातकाल थोप दिया. यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और संविधान की आत्मा को बंदी बनाने जैसा था. 21 महीनों तक देश संविधानविहीन और अधिकारहीन स्थिति में चला गया. नागरिकों के मौलिक अधिकार रद्द कर दिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई, और विरोध के स्वरों को कुचलने के लिए मीसा और डीआईआर जैसे काले कानूनों के तहत एक लाख से अधिक लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया. कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, रामधन सहित हजारों विपक्षी नेता, आरएसएस, आनंद मार्ग और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगे कहा कि वर्तमान समय में कुछ राजनीतिक दल यह भ्रम फैलाते हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. मैं उन्हें कहना चाहता हूँ कि अगर लोकतंत्र को वास्तव में किसी ने कुचला था तो वह था 1975 का आपातकाल था. कांग्रेस के उस तानाशाही दौर और सत्ता के मोह में संविधान को ताले में बंद कर दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठाओं में एक प्रमुख निष्ठा मजबूत लोकतंत्र है. भाजपा का यह लोकतांत्रिक संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप योजनाओं और नीतियों के माध्यम से साकार हो रहा है. वहीं, सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर यह जरूरी है कि देश की युवा पीढ़ी को बताया जाए कि किस प्रकार कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा और संविधान को रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 25 जून 1975 की रात को देश पर तानाशाही आपातकाल थोप दी गई. आधी रात को संविधान की आत्मा को कुचला गया। संसद और न्यायपालिका को कठपुतली बना दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

नागरिक अधिकारों को रद्द कर दिया गया. प्रेस की स्वतंत्रता पर ताला जड़ दिया गया और ये सब एक उद्देश्य के लिए हुआ ताकि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपनी कुर्सी बचा सकें. उस समय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जयप्रकाश नारायण जैसे कई बड़े नेताओं को कैद कर दिया क्योंकि उन्होंने सच बोलने और आवाज उठाने की हिम्मत की. आज यही कांग्रेस, जो संविधान की हत्या की दोषी है उसके नेता लोकतंत्र और संविधान बचाने की बात करते है, यह सिर्फ उनके ढोंग और पाखंड से अधिक कुछ नही है. वहीं, संगोष्ठी के सह वक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि मुगलों के शासन में धार्मिक आधार पर लोगों को प्रताड़ित किया गया तो अंग्रेजों के शासन में शोषण के जरिए जनता प्रताड़ित होती रही. देश अंग्रेजी शासन से मुक्त हुआ तो यह उम्मीद जगी कि भारत अब प्रताड़ना के दंश से मुक्त हुआ. लेकिन, देश के आजाद होने के लगभग दशक बाद ही तक जनता को ऐसी प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जो प्रताड़ना की पराकाष्ठा थी. उस समय इंदिरा गांधी के सबसे बड़े सलाहकार संजय गांधी के गलत निर्णय के कारण देशभर में लोगों को जबरदस्ती पकड़कर नसबंदी कार्यक्रम को चलाया गया, जिसमें हजारों निर्दोष लोगों की जान चली गयी. संगोष्ठी के दौरान स्वागत संबोधन गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सह कार्यक्रम के सह संयोजक पप्पू सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, जिप परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कल्याणी शरण, डॉ राजीव, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मिली दास, संजीव कुमार, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, नीलू मछुआ, धर्मेंद्र प्रसाद, हलदर नारायण साह, पप्पू उपाध्याय, जीवन लाल, युवराज सिंह, सूरज सिंह, बबलू गोप, विकास शर्मा, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, अरुण मिश्रा, अप्पा राव, धीरज पासवान, प्रोबिर चटर्जी राणा, अमरजीत सिंह राजा, सुमित शर्मा, अशोक सामंत, अमिश अग्रवाल, मोहन कुमार, काजू शांडिल, हरेराम यादव, कपिल कुमार, पंकज शर्मा, संजना साहू, दशमी पूर्ति, मीना सिन्हा, सरस्वती साहू, रानी ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर
खबर

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

August 12, 2026
Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप
खबर

Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप

August 12, 2026
Jamshedpur rural accident – कमलपुर में अनियंत्रित ट्रक पुलिया की रेलिंग से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
खबर

Jamshedpur rural accident – कमलपुर में अनियंत्रित ट्रक पुलिया की रेलिंग से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

August 12, 2026
Next Post

jharkhand tiger rescued : दलमा से भागकर सिल्ली पहुंचा बाघ पकड़ा गया, एक मकान में घुस गया था बाघ, बाहर से ग्रामीण ने बंद कर दिया था दरवाजा, काफी रोमांचक है बाघ के पकड़े जाने की कहानी, पढ़े, देखिये - video

tata steel ex officer died : टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी गोविंद माधव शरण का निधन, टाटा स्टील के सामाजिक चेहरा रह चुके है गोविंद

jamshedpur zila parishad member come back from jail : जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य करण सिंह घाटशिला जेल से निकले, विजेता के तौर पर किया गया स्वागत, जेल से निकलने के बाद क्या कहा करण सिंह, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News