जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने क्रिश्चियन बरियल बोर्ड ट्रस्ट को अपने विधायक निधि से लगभग 15 लाख की राशि से शव वाहन(शांति वाहन) प्रदान किया. क्रिश्चियन बरियल बोर्ड ट्रस्ट के द्वारा 50वीं वर्षगांठ पर रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के जसकनडीह में विधायक मंगल कालिंदी के लिये सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जहां विधायक ने शव वाहन जनता को समर्पित किया. ट्रस्ट और समाज के लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया और उन्हें सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने कहा की शवों का सम्मान जनक तरीके से कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के लिए वाहन नही मिलने की समस्या क्रिश्चियन बरियल बोर्ड ट्रस्ट के माध्यम से हमेशा सामने आती रहती थी.उनकी परेशानियों को समझते हुए लगभग 15 लाख की लागत से शव वाहन विधायक निधि से दिया गया है. साथ ही मौके पर उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्य निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन जो की दिल्ली के अस्पताल में इलाज़रत है उनके लिये परमेश्वर से प्रार्थना करने की अपील भी विधायक ने की. मौके पर सीमा देवी, मुखिया नागि मुर्मू और समाज के लोग उपस्थित थे.




