सरायकेला : कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे सरायकेला खरसावां जिले का के रायजामा की गोबरगोटा पहाड़ी से पुलिस और सुरक्षबलों ने भारी मात्रा में केन बम और विस्फोटक बरामद किये. पुलिस बल ने बरामद बमों को सुरक्षा की दृष्टि से वहीं विस्फोट कराकर नष्ट कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई के संदर्भ में एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि जिले में नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है. नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाए गए बम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है.




