जमशेदपुर: सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी की सहमति से राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रिंकू तिवारी ने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की हैं. जिसमें प्रमुख रूप से प्रीतम मिश्रा को उत्तरप्रदेश, नीरज शाही को पश्चिम बंगाल का अध्यक्ष व श्रीमती रजनी सिंह को झारखंड प्रदेश के महामंत्री का दायित्व सौंपा हैं. साथ ही बिहार के लिए नये युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए इस पद पर नीरज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है.(नीचे भी पढ़े)

वही जमशेदपुर निवासी सांवर लाल शर्मा को केंद्रीय संरक्षक मंडल में स्थान दिया गया हैं. अन्य लोगों में दयाशंकर मिश्रा को संयोजक सह प्रभारी कोल्हान झारखंड प्रदेश,देवानंद झा को जिला संयोजक पूर्वी सिंहभूम, मनीष सिंह वंदन जिलाध्यक्ष सरायकेला खरसावां, मनीष तिवारी,जिलाध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम, अरमान शर्मा अध्यक्ष जांजगीर छत्तीसगढ़,श्रीमती सुनीता मिश्रा जिलाध्यक्ष सरायकेला खरसावां, महिला मोर्चा, जबकि महेश्वर प्रताप सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जमशेदपुर महानगर के संगठन महामंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी दी गई है.(नीचे भी पढ़े)

संगठन ने संजीव श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश के अतिरिक्त ओड़िशा का प्रभार भी सौंपा हैं. रोहित जोशी को संथालपरगना का संयोजक एवं जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन कुमार उपाध्याय को दी हैं. झारखंड से हृदयानंद तिवारी( जमशेदपुर ) एवं डॉ संजय कुमार ( पतरातु) को राष्ट्रीय कार्य समिति में स्थान मिला हैं.जमशेदपुर महानगर कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी अजय तिवारी एवं जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी शिव शक्ति प्रसाद को सौंपी गई हैं.




