चाकुलिया:झारखंड सरकार द्वारा आयोजित आकांक्षा (मेडिकल) की फाइनल परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली के विद्यार्थी रघुनाथ मुर्मू चयनित हो गये है. शनिवार को विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर रघुनाथ मुर्मू को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और उनके पिता पाण्डव चरण मुर्मू के अथक प्रयास की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से डायरी,कॉपी,पेन और पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायक ने कहा की रघुनाथ मुर्मू ने अपनी मेहनत और लगन से आकांक्षा परीक्षा पास कर अपना ही बल्कि अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस मौके पर सभी शिक्षकों ने रघुनाथ मुर्मू के उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, राईमोनी टुडू, सितामनी टुडू, संदीप बेरा, अरूण महतो, राजीव मल्लिक, बासंती मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे. शिक्षक गोविन्द गोप ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



