रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में लगातार कई दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम बदला, जहां सुबह से ही धूप खिली रही. वहीं कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई. इसके बाद जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और आसपास के इलाकों में शनिवार को भी मौसम साफ रहा. वहीं दोपहरे में अचानक बादल छा गए और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार 15 जुलाई तक राज्य में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश और कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है. (नीचे भी पढ़ें)
13 जुलाई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – 13 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावा लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
14 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्सों के साथ साथ पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, लोहरदगा, देवघर, लातेहार, लोहरदगा जिले में बारिश का अलर्ट है.
15 जुलाई को इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट – 15 जुलाई को राज्य के लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले में बारिश का अलर्ट है.



