• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 26, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting regarding education : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, बोले – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हो प्राथमिकता, करीब 18 हजार बच्चों का बैंक खाता नहीं खोले जाने पर जताई गई अप्रसन्नता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों की शैक्षणिक प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों की आधारभूत कार्यप्रणाली, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. बैठक में शिक्षकों एवं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति प्रतिदिन ‘ई-विद्या वाहिनी’ पोर्टल पर अपलोड की जाए. उपस्थिति डेटा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा. किताब एवं नोटबुक वितरण की प्रगति धीमी पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और सभी बीइइओ को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत बच्चों के बीच वितरण कार्य पूरा किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

बैग वितरण के संबंध में प्रखंड स्तर से लगभग पूर्णता की सूचना दी गई, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में यदि किसी छात्र को बैग न मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित पदाधिकारी की जबावदेही तय की जाएगी. बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि जिले में लगभग 18 हजार बच्चों के बैंक खाते अब तक नहीं खुल पाए हैं. उपायुक्त ने सभी बीइइओ व एलडीएम को समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर सभी बच्चों के बैंक खाते खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि लंबित आवेदनों की बैंकवार जांच की जाए. इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी सरकारी विद्यालयों को ‘गुरुजी’ मोबाइल एप पर विषयवार विभाजित पाठ्यक्रम (स्पिल्ट सिलेबस) अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को पढ़ाई में स्पष्टता और योजना के अनुसार अध्ययन करने में सुविधा होगी. उपायुक्त ने ‘रेल परियोजना’ (रेल प्रोजेक्ट) के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं परिणामों से संबंधित समस्त डेटा को सभी विद्यालयों द्वारा ‘ई-विद्या वाहिनी’ पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि यह गतिविधि राज्य स्तर पर मॉनिटर की जा रही है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अस्वीकार्य होगी. बैठक में छात्रों को ‘आयरन फॉलिक एसिड टैबलेट’ नियमित रूप से दिए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक सुनिश्चित करें कि योग्य छात्र-छात्राओं को निर्धारित मात्रा में आइएफए टैबलेट प्रदान की जाए. मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बीइइओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि छात्रों को दिया जानेवाला भोजन विभाग द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही हो और वह पोषणयुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में तैयार किया गया हो. उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में यदि भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाई गई, तो संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि यह योजना बच्चों की पोषण सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विद्यालयों में आधारभूत संरचना निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बैलेंस वर्क के लिए जल्द एस्टिमेट तैयार कर प्रस्ताव अनुमोदन हेतु भेजें ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सकें. इसके अलावा ड्रॉपआउट दर, लर्निंग आउटकम्स, कक्षा 1 से 10 तक के ट्रांजिशन रेट, विद्यालयों में टीचिंग-लर्निंग सामग्री की उपलब्धता, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (एसएमसी) की सक्रियता आदि बिंदुओं की भी समीक्षा की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, एलडीएम संजीव चौधरी व जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, सभी बीइइओ, बीपीओ, बीआरपी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident adg investigate : सोनारी मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे की जांच करने पहुंचे झारखंड पुलिस के एडीजी. दिए कई निर्देश
खबर

Jamshedpur accident adg investigate : सोनारी मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे की जांच करने पहुंचे झारखंड पुलिस के एडीजी. दिए कई निर्देश

September 26, 2026
Jamshedpur youth attacked : आज़ादनगर में युवक पर कातिलाना हमला, घायल
खबर

Jamshedpur youth attacked : आज़ादनगर में युवक पर कातिलाना हमला, घायल

September 26, 2026
Jamshedpur bank dacoity :. गोलमुरी बैंक डकैती में शामिल अपराधियों पर दो – दो लाख के इनाम की घोषणा, अपराध के खिलाफ शनिवार को होगा गोलमुरी बाजार बंद, देखिये – video
खबर

Jamshedpur bank dacoity :. गोलमुरी बैंक डकैती में शामिल अपराधियों पर दो – दो लाख के इनाम की घोषणा, अपराध के खिलाफ शनिवार को होगा गोलमुरी बाजार बंद, देखिये – video

September 25, 2026
Next Post

Jamshedpur jugsalai safai abhiyan : जुगसलाई में चलाया गया सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान, स्कूली बच्चों को किया गया जागरुक

Jamshedpur congress : मुसाबनी में चलाया गया साफ सफाई अभियान, कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया जायजा

Sarkar Yoga Academy-सरकार योगा अकादमी का वार्षिक इवेंट 19 व 20 जुलाई को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News