जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद द्वारा “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” अभियान के तहत मानसून के मौसम में जल जनित तथा वेक्टर जनित बिमारियों के प्रसार के रोकथाम एवं साफ सफाई में मदद मिल सके. इसके मद्देनजर देखते हुए डेंगू मलेरिया एवं चिकनगुनिया आदि बीमारियों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें को लेकर जानकारी दी गई है. मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, रेवेन्यू इंस्पेक्टर राहुल कुमार दास, अन्य अधिकारी और कर्मचारी उमेश प्रजापति, नसीम अख्तर, सेनेटरी सुपरवाइजर दिनेश कुमार, मंजीत सिंह, हसीन खान, होम गार्ड संतोष कुमार यादव शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही साथ जांच के दौरान चेतावनी दी गई की गमलों, कूलर, टायरो, पानी टंकी वह अन्य कंटेनरो में पानी जमते हुए पाऐ जाएंगे. उन पर जुर्माना वसूलते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान आंगनबाड़ी, डेजी गार्डेन स्कूल समेत अन्य स्कूलों में स्वच्छ हाथ अभियान भी चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अभियान के माध्यम से, बच्चों और समुदाय को स्वच्छता के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया गया. स्वच्छता के 6 मूल मंत्र भी बच्चों को बताया गया. स्वच्छ हाथ, घर को साफ और स्वच्छ रखने के महत्व पर चर्चा की गई. पड़ोस को साफ और स्वच्छ रखने के तरीकों पर जानकारी दी गई है. स्वच्छ शौचालय के लिए शौचालय की स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया गया है. स्वच्छ नालियां एवं जल निकाय नालियों और जल निकायों को साफ रखने के तरीकों पर चर्चा की गई है. सार्वजनिक स्थलों को साफ और स्वच्छ रखने के महत्व पर जानकारी दी गई है.



