बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुला गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. गांव के ही एक युवक ने अपने घर बुलाकर पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना शुक्रवार सुबह की है. युवती के अनुसार, आरोपी रामधन चित्रकार ने उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. जब युवती ने विरोध किया और चिल्लाई, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की. घटना से आहत युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने तुरंत बोड़ाम थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.














