चाकुलिया: बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चाकुलिया के 118वां स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में एक सामारोह आयोजित कर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अमित लियो मिंज ने नगर पंचायत के सफाई मित्रों के बीच रेनकोट का वितरण किया. मौके पर बैंक प्रबंधक श्री मिंज ने कहा कि नगर पंचायत के सफाई मित्र हर मौसम में अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ करते आ रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)
सभी सफाई मित्र बधाई के पात्र हैं और उनके प्रयास से ही हम सभी चाकुलिया वासी स्वच्छ और स्वस्थ्य रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यों से प्रभावित होकर बैंक की और से उनके लिए एक छोटी सी सहायता प्रदान की गई है ताकि सभी सभाई मित्र बारिश में भी वे अपना काम ईमानदारी पूर्वक कर सके. इस मौके पर नगर प्रशासक चंदन कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के ज्वाइंट प्रबंधक राधा नाथ बास्के, कर्मी विश्वनाथ महतो,नपं कर्मी असीम नाथ समेत अन्य उपस्थित थे.














