जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति कार्यक्रम शनिवार को टेल्को क्लब प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स प्लांट के प्रमुख सुनील तिवारी मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के सभी वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, छात्र एवं गैर सरकारी संगठनों ने हिस्सा लिया. मानसी प्रबंधन समिति की तरफ से अध्यक्षा नीतू तिवारी, सचिव रीना पदन, संयुक्त सचिव दीपा फर्नांडो, कोषाध्यक्ष मौसमी दास और संयुक्त कोषाध्यक्ष जया वर्धन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में मानसी क्लब की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं आजीविका का समर्थन करने की गतिविधियों में संलग्न होने के साथ ही मानसी क्लब विशेष रूप से बालिकाओं के लिए शिक्षा को बढावा देने में सक्रियता से कार्य कर रही है. इस वर्ष मानसी क्लब ने शहर के 11 स्कूलों में पढ़नेवाली 101 छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की. मानसी क्लब ने जरूरतमंद वृद्धों को व्हीलचेयर एवं जरूरी सामान भी प्रदान किये हैं. आसपास के गांवों में रक्तदान बेड लगाए गए हैं. नेत्रहीनों को ब्रेल किट एवं डेजी ऑडियो प्लेयर दिये गए. स्कूल के छात्रों को छह कंप्यूटर प्रदान किये गए. बच्चों को वजन मशीन एवं खिलौने दिये गए. नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के बीच चश्मे वितरित किये गए. कैंसर अस्पताल को ईसीजी मशीन प्रदान की गई. सोपोडेरा स्कूल में पीने के पानी का बेसिन लगवाया गया. ये सारा कुछ मानसी क्लब की तरफ से पिछले वित्तीय वर्ष की गतिविधियां रहीं.














