गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया पंचायत के राजवाड़पाड़ा निवासी श्यामलाल राजवाड़ पिछले कुछ दिनों से कोशिकी आरोग्य हेल्थ केयर अस्पताल में इलाजरत है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा था. समस्या को लेकर उनके परिजनों ने इसकी सूचना झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू को दी. उन्होंने तत्काल स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से बात की. इसके बाद मंत्री द्वारा आर्थिक सहायता की राशि शामलाल राजवाड़ की पत्नी झुनू राजवाड़ को दी गयी. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू हुसैन, रतन महतो उपस्थित थे.



