जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 30 जुलाई को आहूत की गयी है. इसको लेकर सरकुलर जारी कर दिया गया है. इसके तहत सिर्फ तीन एजेंडा को कमेटी मीटिंग में शामिल किया गया है. इसके तहत पहले श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके बाद पिछले मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म कराया जायेगा. वहीं, मार्च, अप्रैल, मई और जून माह के एकाउंट को पारित कराया जायेगा. इसके बाद सभा समाप्त हो जायेगी. कमेटी मीटिंग में कोई अन्य मुद्दे को एजेंडा में शामिल नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
यह कमेटी मीटिंग वैसे समय में आहूत की गयी है, जब वेज रिवीजन समझौता और बोनस समझौता को लेकर उठापटक की स्थिति बनी हुई है. लिहाजा, यह संभव है कि कमेटी मेंबरों द्वारा इन सारे एजेंडा से अलग हटकर सवाल उठाने की कोशिश की जाये और इसके लिए आवेदन भी दिया जाये. इसके बाद कंपनी से जुड़े मुद्दे उठ सकते है.



