जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक व धार्मिक संस्था हिन्दू युवा सेना द्वारा लगातार तीसरी वर्ष सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया. सोनारी राम मंदिर से इसकी शुरुआत की गयी, जिसमें करीब तीन हजार महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

जलाभिषेक यात्रा हिन्दू युवा सेना के संस्थापक किशोर ओझा और अध्यक्ष मुरारी लहेरी के नेतृत्व में राम मंदिर से चालू होकर एरोड्रम होते हुए गुदरी बाजार होते हुए नर्स क्वार्टर अटल चौक होते हुए दोमुहानी पहुंचा. (नीचे भी पढ़े)

इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, समाजसेवी निर्भय सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबला सिंह, जिला संयोजक बिनोद सिंह समेत संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

हर हर महादेव जयकार लगाकर राममंदिर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया गया. उसके बाद भोग वितरण किया गया और आठ बजे तक करीब 3500 लोगो भोग ग्रहण कर लिया.



