जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा होते हुए गोविंदपुर तक 18.41 करोड़ से विधायक के अनुशंसा से हो रहे सड़क निर्माण कार्य का विधायक मंगल कालिंदी ने निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने चांदनी चौक पहुंच कर सड़क के बीच हो रहे कलवट पुलिया निर्माण का जायजा लिया. मौके पर उपस्थित पथ प्रमंडल विभाग के एसडीओ को विधायक ने कड़ा निर्देश दिया की कार्य प्रगति में तेजी लाये और गुणवर्ता का भी पूरा धयान रखे. मौके पर विधायक ने कहा की सड़क निर्माण में विलम्बता हुई है लेकिन वर्षों से लंबित इस सड़क के निर्माण के बाद यहाँ से गुजरने वाले 50 हजार से अधिक लोगों की हर दिन की समस्या का समाधान होगा.



