चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के तिलाबनी गांव में सोमवार को एक महिला के साथ गांव निवासी आदित नायक ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने और पत्थर से मारकर जान से मारने की नियत से गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इसके बाद वह फरार हो गया. (नीचे भी पढे)
इस संबंध में चाकुलिया थाना में कांड संख्या 51/2025, 28 जुलाई के वादी भूदेव मुर्मू के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अभियुक्त के द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म के प्रयास किया, जब पीड़िता के द्वारा विरोध किया गया तो पत्थर से मारकर जान मारने के नियत से जख्मी कर दिया. (नीचे भी पढे)
कांड अनुसंधान के क्रम में घटना स्थल से अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट करने में प्रयुक्त पत्थर को जब्त किया एवं अभियुक्त आदित नायक को गिरफ्तार के जेल भेज दिया गया है.



