गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत घुटिया सबर बस्ती में बीते एक महीने से बिजली नहीं है. बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर खराब हैं. खराब ट्रांसफार्मर रहने के कारण बस्ती के ग्रामीणों को अंधकार में रहना पड़ रहा है. बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में बिजली ट्रांसफार्मर खराब है.(नीचे भी पढ़े)
जिसे लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी है. इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बन पाया है. विभाग के ढुलमुल रवैये से ग्रामीणों को मजबूरन अंधकार में रहना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण प्राथमिक विद्यालय घुटिया के छात्रों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.



