
जमशेदपुर: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मां का आशीर्वाद फाउंडेशन दुर्गा पूजा समिति सारजमदा पुरानी बस्ती, सुन्दरनगर सार्वजनीन दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी,सुन्दरनगर दुर्गा पूजा समिति, श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा,लक्ष्मी और काली पूजा कमिटी नामोटोला हलुदबनी, विद्यासागर पल्ली सार्वजनिन पूजा कमिटी,श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति खुकड़ाडीह,तिलका नगर श्री श्री दुर्गा पुजा समिति गदड़ा,श्री श्री दुर्गा एवं काली पुजा कमिटी स्वर्णिभूमि ग्रीन वैली घोड़ाबांधा, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमेटी बारीगोड़ा,श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पुजा समिति बीनापानी संघ खाकड़ीपाड़ा बड़ा गोविंदपुर,श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति परसुडीह बाजार,श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा, लक्ष्मी , काली पुजा कमेटी नरवापहाड़ कॉलोनी,श्री श्री मां विध्यावासिनी दुर्गा पुजा समिति एमई स्कूल रोड जुगसलाई,श्री श्री दुर्गा पुजा समिति गौरी शंकर रोड जुगसलाई आदि अन्य दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया . (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान विधायक ने मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवती मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की. विधायक ने कहा उनकी कामना हैं की नवरात्रि का ये पावन पर्व,मां दुर्गा करें सबका उद्धार. दुर्गा पूजा दृढ़ता, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू,समाजसेवी राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्णिमा मालिक, मानिक मालिक, पलटन मुर्मू, जगन दास, नागि मुर्मू, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे.














