जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बोनस समझौता संपन्न हो गया. शनिवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण और महासचिव आरके सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 75252 रुपये मिलेगा जबकि औसतन बोनस की राशि 50162 रुपये मिलेगा. इस बार बोनस के साथ ही 148 अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण करने पर समझौता हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

हर तीन माह में 225 बाइसिक्स के परमानेंट के अलावा अतिरिक्त 148 टीएमएसटी या अप्रेंटिस पास कर्मचारियों का स्थायीकरण होगा. इस समझौता करके बाहर आने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण और महासचिव आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया. एक सप्ताह के भीतर सारे बोनस की राशि का वितरण करने पर भी सहमति बनी है. आपको बता दें कि पिछले साल 11 फीसदी बोनस मिला था, जिसमें स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 63872 रुपये बोनस मिला था. (नीचे भी पढ़ें)
कब कितना बोनस हुआ
वित्तीय वर्ष- प्रतिशत- औसत राशि – अधिकतम राशि
2015-16 – 12 – 16200-33150
2016-17 – 10 – 17893-36018
2017-18 – 12.2 – 23231-46321
2018-19 – 12.9 – 19000-49000
2019-20 – 10 – 32900-46001
2020-21 -10.6 – 38200- 50200
2021-22 – 10.67- 38200- 51500
2022-23 – 10- 43000-57900



