जमशेदपुर : कदमा स्थित डीबीएम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 2018 से लेकर 2022 बैच के 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. समारोह की शुरुआत डीबीएमएस ट्रस्ट की संयुक्त अध्यक्ष कमला सुब्रमण्यम , सचिव गीता मोहनदास, कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन ,सह सचिव सुधा दिलीप, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह, प्राचार्या एवं उप प्राचार्या के पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ. पूर्व छात्रों के विचार आमंत्रित करना था. समारोह में शामिल पूर्व छात्रों ने कॉलेज के दिनों की सुखद यादें ताजा कीं एवं कॉलेज के भविष्य के लिए रचनात्मक सुझाव भी दिए. (नीचे भी पढ़े)

कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने कहा यह पूर्व छात्रों का मिलन समारोह हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर रहा. हमारे पूर्व छात्र हमारे कॉलेज के सच्चे प्रतिनिधि हैं. इनके निरंतर समर्थन और योगदान से हम नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं पूर्व छात्रों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें गीत, संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शैक्षणिक ,गैर शैक्षणिक एवं सहकर्मियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका माहेश्वरी एवं तरणजीत कौर और धन्यवाद ज्ञापन ऋषिता राय ने किया.



