गालूडीहः घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं. कई परिवार बेघर हो गया है. बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई निवासी बबलु चंद का मिट्टी का मकान बारिश से ध्वस्त हो गया. उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी का मकान धीरे-धीरे ध्वस्त हो गया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने अंचल अधिकारी से मुआवजे की मांग की है. गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इससे गरीब परिवार का आशियाना उजड़ रहा है, वे बेघर हो रहे है. जिनके घर बारिश में ध्वस्त हो गए है, उनका परिवार खुले आसमान में रहने को विवश है.



