चाईबासा / झींकपानी : पश्चिम सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र के टोंगी बांधा के पास 9 मई को हुई तीर-धनुष से हमले की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुरूया बिरुली (उम्र करीब 60 वर्ष) को भगवान बिरुली उर्फ दोपे (उम्र करीब 39 वर्ष) ने पुरानी रंजिश के कारण तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झींकपानी थाना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के संयुक्त नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे, निवासी चिड़िया पहाड़ी झींकपानी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण उसने तीर-धनुष से हमला किया था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर लिया है. घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष बरामद की गयी है. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.


















