नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को हुई नीट 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. यह निर्णय पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच लिया गया है. परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर फिर आयोजित की जायेगी. हालांकि, परीक्षा रद्द होने से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है और न ही फिर से एग्जाम फीस देनी होगी. 25 लाख से ज्यादा छात्रों को अब फिर से परीक्षा देनी होगी. गौरतलब है कि एनटीए ने 8 मई 2026 को ही इस मामले से जुड़ी कुछ जांचों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने 3 मई 2026 को हुई नीट (यूजी) परीक्षा को रद्द कर दिया. वहीं परीक्षा को दोबारा कराने को कहा गया है. (नीचे भी पढे़ं)
राजस्थान में मिले थे हाथों से लिखा हुआ गेस पेपर : जांच एजेसियों ने आशंका जताई है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था. राजस्थान में की विद्यार्थियों के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला है, जिसके सवाल असल परीक्षा से मैच हो रहे है. 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इंटल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इसमें सीकर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के जुड़े करियर काउंसकर भी शामिल है.







