जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का नये सिरे से गठन कर दिया गया है. टाटा स्टील कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम को चेयरमैन बनाया गया है. टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड स्किल डेवलपमेंट अमिताभ को मैनेजिंग ट्रस्टी बनाया गया है. वहीं, हेड बिजनेस फाइनांस कारपोरेट सर्विसेज अनुज मेहंदिराता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
चीफ स्पोटर्स मुकुल विनायक चौधरी, चीफ एविएशन सर्विसेज रवि राधाकृष्णन, चीफ सीएसआर सौरभ राय, वाइस प्रेसिडेंट कलिंगानगर ऑपरेशन उत्तम सिंह को ट्रस्टी बनाया गया है. हेड अमित कुमार सिंह, फाउंडेशन की मेंटर बछेंद्री पाल और सीनियर एरिया मैनजेर एचआरबीपी तुलिका चटर्जी को इनवाइटी बनाया गया है.







