• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 11, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tamil Nadu Floor Test- तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने जीता विश्वासमत, विधानसभा में 144 विधायकों का मिला समर्थन

Tamil Nadu Floor Test- तमिलनाडु में टीवीके सरकार ने जीता विश्वासमत, विधानसभा में 144 विधायकों का मिला समर्थन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चेन्नई: तमिलनाडु में चार दिन पुरानी, सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया. मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वॉकआउट और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में विभाजन के बीच सरकार के विरोध में 22 और पक्ष में 144 मत डाले गए. राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 मतों की आवश्यकता थी. सदन में मतों के विभाजन के दौरान मुख्यमंत्री विजय द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 144 मत पड़े, जबकि विरोध में 22 मत पड़े. भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र विधायक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल पट्टाली मक्कल काची (चार विधायक) मतदान के दौरान तटस्थ रहे. बहुमत की कमी के चलते सरकार की स्थिरता पर उठ रहे सवालों के बीच इस जीत ने पहली बार सत्ता में आई टीवीके सरकार को कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास प्रदान किया है. (नीचे भी पढ़े)

हालांकि, मुख्यमंत्री विजय सहित मंत्रियों को विभागों का आवंटन अभी किया जाना है. नियमतः, अब अगले छह महीने तक विधानसभा में दोबारा शक्ति परीक्षण नहीं कराया जा सकेगा. विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके), वामपंथी दलों, अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) और एस.पी. वेलुमणि एवं सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के बागी गुट के समर्थन से यह विश्वास मत जीता. सुबह 9:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद सभी दलों के विधायकों ने इस पर अपने विचार रखे. विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने मतों के विभाजन की प्रक्रिया के बाद घोषणा की कि मुख्यमंत्री द्वारा सदन का विश्वास हासिल करने के लिए लाया गया प्रस्ताव पारित हो गया है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि सरकार के पक्ष में कुल 144 मत पड़े, जबकि 22 विधायकों ने इसका विरोध किया और पांच विधायक तटस्थ रहे. सदन में 59 विधायकों वाली मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्यों ने विश्वास मत संबंधी प्रस्ताव पर मतदान शुरू होने से पहले ही सदन से बहिर्गमन कर दिया. राजग के घटक दल टीटीवी दिनकरण के नेतृत्व वाली अम्माल मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) से निष्कासित विधायक एस. कामराज उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सरकार के पक्ष में मतदान किया. विश्वास मत के प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष रहेगी और पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेगी.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur crime – कदमा में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चापड़ से हमला, स्थिति गंभीर, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – कदमा में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चापड़ से हमला, स्थिति गंभीर, देखिए – video

September 10, 2026
Jamshedpur clash : बिरसानगर में युवक को मारपीट कर किया जख्मी, गाड़ी हटाने को लेकर शुरू बहस मारपीट में बदली
खबर

Jamshedpur clash : बिरसानगर में युवक को मारपीट कर किया जख्मी, गाड़ी हटाने को लेकर शुरू बहस मारपीट में बदली

September 10, 2026
Jamshedpur mgm hospital ambulance : एमजीएम अस्पताल से रिम्स रेफर मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा, थक-हारकर परिजनों को लेना पड़ा ऑटो का सहारा
खबर

Jamshedpur mgm hospital ambulance : एमजीएम अस्पताल से रिम्स रेफर मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा, थक-हारकर परिजनों को लेना पड़ा ऑटो का सहारा

September 10, 2026
Next Post
Jamshedpur leopard – जमशेदपुर के कई इलाकों में तेंदूआ घुमता दिखा, मकदमपुर के एक घर में घुसने से दहशत, जोजोबेड़ा रेललाइन के पास भी दिखा, देखिए – video

Jamshedpur leopard - जमशेदपुर के कई इलाकों में तेंदूआ घुमता दिखा, मकदमपुर के एक घर में घुसने से दहशत, जोजोबेड़ा रेललाइन के पास भी दिखा, देखिए - video

Jamshedpur new showroom : वीएलसीसी का नया सेंटर साकची में खुला, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, मेयर सुधा गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और आदित्यपुर की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह एक मंच पर दिखी

jamshedpur potka mla inspection-विधायक ने किया हाता चौक में निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, मिली खामियां, गुणवत्ता बरकरार रख समय पर पूर्ण करे काम: संजीव सरदार, देखिए video

jamshedpur potka mla inspection-विधायक ने किया हाता चौक में निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, मिली खामियां, गुणवत्ता बरकरार रख समय पर पूर्ण करे काम: संजीव सरदार, देखिए video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News