पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को प्रखंड के हाता बिरसा चौक में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 4.50 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया .निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारी समेत संवेदक भी उपस्थित थे .निरीक्षण के दौरान कार्य मे कुछ खामियां पाई गई जिसे विधायक द्वारा जल्द सुधार कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया .ज्ञात हो कि हाता चौक में बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण अंतिम चरण में है इस स्थान पर लगभग 40 दुकानों का निर्माण हो रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है .निरीक्षण के उपरांत विधायक ने कहा कि आज के निरीक्षण में संवेदक द्वारा किये गए कार्यो में डिजाइन समेत अन्य कुछ खामियां पाई गई है, जिन्हें जल्द सुधार कर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि हाता बिरसा चौक क्षेत्र के प्रमुख चौराहों में एक है यहां से प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या में यात्री बंगाल, उड़ीसा समेत अन्य राज्यो के लिए सफर करते है इस बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी साथ ही फुटपाथ पर लगे दुकानदार भी इसके अंदर आ जायेंगे और सड़क भी चौड़ी हो जाएगी जिससे जाम की समस्याओं से भी निजात मिलेगा .उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण कार्य मे डिज़ाइन में कुछ खामी पाई गई है जो विभाग द्वारा जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया गया है कुछ स्थानों पर पानी का रिसाव हो रहा है जिसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है .उन्होंने कहा कि जल्द ही यह बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स पूर्ण करा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा .इस अवसर पर हरि ओम कंस्ट्रक्शन के संवेदक मुकेश सिंह,जिला परिषद के जिला अभियंता नकुल ठाकुर, जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार आदि उपस्थित थे .







